हुज़ूर स.अ. को ख्वाब में देखने की क्या ताबीर हो सकती है ये तो आप ने पिछली पोस्ट में पढ़ा ही होगा लेकिन और दुसरे पैगम्बरों को भी नेक लोग ख्वाब में देखते रहे हैं तो अगर ये पैगम्बर ख्वाब में आयें तो क्या ता’बीर हो सकती है. नोट : ये सारी ताबीरात अ’ल्लामा इब्ने सीरीन की किताब ताबीरुर रुया से ली गयी हैं हज़रत जाफर सादिक रजियल लाहू अन्हु ने फ़रमाया है कि

Muslim man wallpaper by Zaynzaddy - c3 - Free on ZEDGE™10 बातें हैं जिनकी वजह से पैगम्बर किसी के ख्वाब में आते हैं, रहमत, नेअमत इज्ज़त बुज़ुरगी दौलत ज़फ़र सआदत दोनों जहाँ की खैर ता’क़त जमीयत.

हज़रत आदम अलैहिस स’लाम: हज़रत जाफर सादिक रजियल लाहू अन्हु ने फ़रमाया है कि कोई शख्स अगर आदम अलैहिस स’लाम को ख्वाब में देखे तो बुज़ुरगी और वि’लायत पाए अगर देखे कि आदम अलैहिस स’लाम ने हाथ पकड़ा हुआ है तो ये बुज़ुरगी और स’ल्तनत की द’लील है

हज़रत हव्वा अलैहस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हव्वा अलैहस स’लाम को देखे तो दौलत और बलंदी हासिल होगी

हज़रत नूह अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में नूह अलैहिस स’लाम को देखे तो लम्बी उम्र पायेगा लेकिन दु’श्मन से सख्ती देखनी पड़ सकती है

हज़रत इदरीस अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत इदरीस अलैहिस स’लाम को देखे तो उसका काम नेक होगा और अंजाम काबिले तारीफ़ होगा

हज़रत हूद अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत हूद अलैहिस स’लाम को देखे तो दु’श्मन उस पर अफ़सोस करे लेकिन आखिरकार जी’त उसी की होगी

हज़रत लूत अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत लूत अलैहिस स’लाम को देखे तो काम दुरुस्त होगा और दिल की मुराद पायेगा

हज़रत सालेह अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत सालेह अलैहिस स’लाम को देखे तो उस पर खैर का दरवाज़ा खोल दिया जायेगा

हज़रत इब्राहीम अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत इब्राहीम अलैहिस स’लाम को देखे तो उस को दु’श्मनों से तकलीफ पहुँच सकती है लेकिन फिर अल्लाह दुश्मनों पर उसकी फतह देगा

हज़रत इस्माईल अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत इस्माईल अलैहिस स’लाम को देखे तो उस को हुकूमत और फ़’साहत मिलेगी

हज़रत याक़ूब अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत याक़ूब अलैहिस स’लाम को देखे तो उस को बेटों का गम खायेगा लेकिन आखिरकार गम ख़ुशी में बदल जायेगा

हज़रत यूसुफ़ अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत यूसुफ़ अलैहिस स’लाम को देखे तो लोग उस पर इ’लज़ाम लगा सकते हैं लेकिन फिर बुज़ुरगी हासिल होगी

हज़रत शुएब अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत शुएब अलैहिस स’लाम को देखे तो दु’श्मन उसपर ग़ा’लिब ज़रूर आ सकते हैं लेकिन जीत उसी की होगी

हज़रत मूसा अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत मूसा अलैहिस स’लाम को देखे तो उसकी कद्र म’र्तबे में इजाफा होगा मुश्किलों के बाद असानियाँ नसीब होंगी

हज़रत दाऊद अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत दाऊद अलैहिस स’लाम को देखे तो उसकी बा’दशाहत माल और म’र्तबे में ज्यादती हासिल होगी

हज़रत ज़कारिया अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत ज़कारिया अलैहिस स’लाम को देखे तो अल्लाह की बंदगी की नि’अमत हासिल होगी

हज़रत यहया अलैहिस स’लाम: अगर कोई ख्वाब में हज़रत ज़’कारिया अलैहिस स’लाम को देखे तो उस को अच्छे और खै’र के कामों की तौ’फीक हासिल होगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *