भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने 257/6 से आगे खेलते हुए पहली पारी में 95.5 ओवर 337 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड से 241 रन पीछे है। 241 रन की बढ़त के बाद चौथे दिन दूसरी पारी में 46.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को सामने इंग्लैंड ने 420 रन का लक्ष्य रखा। दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए थे।

Imageपांचवें दिन भारत को जीत के लिए 381 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड से मिला 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतरी। लगातार दूसरी पारी में रोहित शर्मा रन बनाने में नाकाम रहे और महज 12 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर बोल्ड हो गए। चौथे दिन का खेल खत्म होने के वक्त भारत ने 1 विकेट पर 39 रन बनाए थे।

Imageआखिरी दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन कोहली ने बनाये। कोहली 104 गेंदों में 9 चौकों के साथ 72 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड की तरफ से लीच ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रन से अपने नाम किया। भारत की तरफ से अश्विन और शाहबाज नदीम ने अच्छी गेंदबाजी की। दुसरे टेस्ट में सिराज को शामिल किया जा सकता है|