28 जनवरी से अबू धाबी T10 लीग की शुरुआत हुई और पहले दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। मराठा अरेबियंस, दिल्ली बुल्स और पुणे डेविल्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इस बीच किरोन पोलार्ड, इमरान ताहिर जैसे दिग्गज खिलाड़ी फ्लॉप हुए, तो लेंडल सिमंस, रहमनुल्लाह गुरबाज ने काफी शानदार पारियां खेली।
T10 लीग, पहला मैच: मराठा अरेबियंस ने नॉर्थन वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया

छविनॉर्थन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में लेंडल सिमंस (31 गेंदों में 54* रन 7 चौके और एक छक्का) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 127-2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे मराठा अरेबियंस ने 5 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मराठा टीम के लिए अब्दुल शकूर ने 28 गेंदों में चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हफीज ने 2 छक्के जड़े|
T10 लीग, दूसरा मैच: पुणे डेविल्स ने डेक्कन ग्लेडिएटर्स को 7 विकेट से हराया

छविडेक्कन ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104-5 का स्कोर बनाया। दिग्गज खिलाड़ी सुनील नारेन (3 गेंदों में एक रन) और किरोन पोलार्ड (6 गेंदों में 2 रन) बुरी तरह फ्लॉप हुए। पुणे डेविल्स ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 9.2 ओवरों में हासिल कर लिया। केनर लुइस (28 गेंदों में 57* रन, 3 चौके और 6 छ्क्के) को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज़म खान ने 13 गेंद पर छक्के जड़कर 37 रन बनाये|
T10 लीग, तीसरा मैच: दिल्ली बुल्स ने बांग्ला टाइगर्स को 7 विकेट से शिकस्त दी

छवि बांग्ला टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनसन चार्ल्स (35 गेंदों में 73* रन, 6 चौके और 5 छक्के) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 10 ओवरों में 128-2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे दिल्ली बुल्स ने 8.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रहमनुल्लाह गुरबाज (15 गेंदों में 41 रन, 5 चौके और 2 छक्का) को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के लिए मोहम्मद नबी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। तीनों मैचों में कुल 35 छक्के लगे|