IPL 2021 के 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  ने अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 171/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 170/4 का स्कोर ही बना सकी।

Imageएबी डीविलियर्स को 75 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 30 के स्कोर पर चौथे ओवर की आखिरी गेंद और पांचवें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली (12) और देवदत्त पडीक्कल (17) आउट हो गए।

पावरप्ले के 6 ओवर के बाद स्कोर 36/2 था। ग्लेन मैक्सवेल ने 25 रन बनाये, लेकिन नौवें ओवर में 60 के स्कोर पर अमित मिश्रा ने उन्हें भी आउट कर दिया।

Imageलक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले के अंदर उनके दो अहम विकेट गिर गए। तीसरे ओवर में 23 के स्कोर पर काइल जेमिसन ने शिखर धवन (6) और चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ (4) को आउट किया।

Imageपावरप्ले के बाद आठवें ओवर में 47 के स्कोर पर हर्षल पटेल ने पृथ्वी शॉ (21) को भी आउट किया। हेटमायर ने 25 गेंदों में चार छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 53 रन बनाये, लेकिन ऋषभ पंत की 48 गेंदों में 58 रनों की धीमी पारी के कारण दिल्ली कैपिटल्स आखिरी गेंद पर एक रन से हार गई।

दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में 14 रन जबकि अंतिम गेंद पर 6 रन की जरूरत थी लेकिन सिराज की गेंद पर पंत 4 रन ही बना पाए|

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *