उत्तर प्रदेश के युवा जो सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए बहुत जल्द उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड बोर्ड पुलिस विभाग में बंपर भर्ती जारी करने वाला है। आपको बता दें कि यूपी में बहुत जल्द कांस्टेबल के 26210 पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी है जिसका इंतजार अभ्यार्थी पिछले कई महीने से कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सितंबर महीने की शुरुआत में ही नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर पाएंगे।

UP Police Constable Bharti 2022 for 26382 Vacancies Announced, UPPRPB to  Start Application Process soon, Check Latest Update - UP Police Bharti  2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में 26000 कॉन्स्टेबल भर्ती, UPPRPB जल्दमगर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने से पहले छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण बातें इस भर्ती से जुड़ी जान लेनी चाहिए तभी वह आवेदन कर पाएंगे। अगर आप- उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और विशेष मार्गदर्शन की तलाश में है तो आप हमारे यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाउंडेशन बैच को ज्वाइन कर सकते हैं।

कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जरूरी बातें
उत्तर प्रदेश में होने वाली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की होगी।
यह एक पुलिस विभाग की भर्ती है जिस वजह से अभ्यार्थी जो शारीरिक दक्षता पूरा नहीं कर पाएंगे वह भी इस भर्ती के लिए अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं।

कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए तभी वह राज्य सरकार के नियम के अनुसार इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
महिला कैंडिडेट जिनकी लंबाई 152 सेंटीमीटर से कम होगी वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगी।
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच रहनी चाहिए इससे अधिक उम्र वाले अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।