बहनों के बीच का प्यार बहुत ही प्यारा होता है। बहने एक दूसरे के साथ अपने दिल की हर बात शेयर करती हैं।

वे एक दूसरे को अपने सभी राज बता देती हैं। बहन जब बड़ी हो तो वह छोटी के लिए मां भी बन जाती है। बहनें अक्सर एक दूसरे का बहुत ख्याल रखती हैं। सुख दुख में आपका साथ देती हैं। आपकी मार्गदर्शक बनती हैं। घरवाले एक बार भले आपकी चॉइस के खिलाफ हो जाए लेकिन बहनें आपका साथ कभी नहीं छोड़ती हैं।

सुंदरता ही नहीं डांस में भी माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली | Madhuri dixit Sisters and her Family Members KPGबॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का भी अपनी बहनों से ऐसा ही कुछ रिश्ता है। फिल्मी दुनिया में माधुरी दीक्षित कितना बड़ा नाम है ये आप सभी अच्छे से जानते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़ा तक उनकी अदाओं, अभिनय और डांस का दीवाना है। एक समय था जब माधुरी बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्री हुआ करती थी। लेकिन फिर उन्होंने शादी कर ली और उनका फिल्मों में आना कम हो गया। अब वे कभी कबार ही किसी फिल्म में दिखाई देती हैं। वैसे हम उन्हें डांस रियलिटी शोज में जज के रूप में देखते रहते हैं।

माधुरी का फैन बेस बहुत बड़ा है। उनके फैंस एक्ट्रेस पर जान लूटते हैं। वे उनसे जुड़ी हर चीज जानते हैं। लेकिन आज भी कई फैंस माधुरी के परिवार से अनजान हैं। खासकर माधुरी की दो बहनों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसकी एक वजह उनकी बहनों का मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना भी है। माधुरी के पिताजी का नाम शंकर दीक्षित है। वहीं उनकी माताजी स्नेहलता दीक्षित है। माधुरी का एक भाई भी है जिसका नाम अजत दीक्षित है।

Madhuri dixit

माधुरी की बहनों की बात करें तो वे दो हैं। पहली बहन का नाम रूपा दीक्षित जबकि दूसरी का भारती दीक्षित है। दरअसल माधुरी का स्टारडम इतना अधिक है कि किसी का ध्यान उनकी बहनों पर गया ही नहीं। वैसे भी उनकी बहनों को मीडिया में सामने आना पसंद नहीं है। वे अपनी लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहती हैं। वैसे माधुरी की दोनों बहनें उन्हीं की तरह खूबसूरत हैं। आपको जान हैरानी होगी कि माधुरी को सफल बॉलीवुड स्टार बनाने में उनकी दोनों बहनों का भी बड़ा हाथ है।

माधुरी पर्दे के सामने रहती थी जबकि उनकी दोनों बहनें पर्दे के पीछे रहकर उनका सपोर्ट करती थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं माधुरी एक ट्रेंड कथक डांसर है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि उनकी दोनों बहनें भी एक ट्रेंड कथक डांसर है। वे भी माधुरी की तरह टेलेंटेड हैं। वे चाहती तो खुद भी बॉलीवुड में ट्राय कर सकती थी, लेकिन उन्होंने माधुरी के करियर को बूस्ट करने के लिए ऐसा नहीं किया। वह अपनी बहन को आगे बढ़ाती रही।

सुंदरता ही नहीं डांस में भी माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली | Madhuri dixit Sisters and her Family Members KPGमाधुरी की दोनों बहनें रूपा और भारती शादी कर सेटल भी हो चुकी हैं। वे अपनी लाइफ निजी रखना पसंद करती है जिसके चलते उनके बारे में कोई ज्यादा डिटेल्स उपलब्ध नहीं है। वैसे माधुरी और उनकी दोनों बहनों को एक साथ बहुत कम बार ही साथ में सार्वजनिक स्थानों पर देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी इन तीनों बहनों की लिमिटेड तस्वीरें ही देखने को मिलती है। वैसे फोटोज देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन बहनों के बीच आपस में कितना प्यार है।