IPL की 8 टीमों ने 2022 सीजन के लिए रिटेन किए गए अपने खिलाड़ी तय कर लिए हैं। लीग के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर मंगलवार रात सभी टीमों ने अपने-अपने सितारों की घोषणा की। रिटेंशन की इस प्रक्रिया के बाद रोहित शर्मा अब विराट कोहली से ज्यादा महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स में अब रवींद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा फीस मिलेगी।

मुंबई ने कप्तान रोहित सहित 4 खिलाड़ी रिटेन किए
पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन करने का फैसला किया है। रोहित को पहले खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया गया है। यानी उन्हें 16 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिल रहा है। नंबर-2 चॉइस बुमराह को 12 करोड़ मिलेंगे। सूर्यकुमार यादव को तीसरी पसंद के तौर पर रिटेन किया गया है। उन्हें 8 करोड़ रुपए मिलेंगे। पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे। रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम IPL 2022 में जोरदार खेल दिखाएगी।

RCB ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया
विराट कोहली को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया, मोहम्मद सिराज 7 करोड़ रुपए में तीसरे खिलाड़ी के तौर पर रिटेन हुए पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया

चेन्नई ने धोनी सहित 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया
आईपीएल 2022 में सीएसके की टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर नजर आ सकती है. रविंद्र जडेजा टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जडेजा टीम के नए कप्तान बन सकते हैं. रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपए मिलेंगे, महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपए मिलेंगे, मोइन अली को 8 करोड़ रुपए मि्लेंगे, ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे

IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। हर टीम कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का खर्च 42 करोड़ होगा। ऑक्शन के लिए एक टीम का पर्स 90 करोड़ है। वहीं दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसंबर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।