छोटू- मम्मी, आपने मुझे झूठ क्यों बोला…….
मम्मी- कब मेरे बाबू…..?
छोटू- आपने कहा था कि मेरी छोटी बहन एक परी है……..!
मम्मी- हां, वह तो है…….!
छोटू- तो फिर, जब मैंने उसे छत से नीचे फेंका तो वह उड़ी क्यों नहीं……?
मम्मी- रे कुत्ते, कहां फेंकाया छोरी को…..!!
समय एक सा नहीं रहता
सबका बदलता है,
जो कपड़े पहन के अंग्रेजों
के जज और गर्वनर ने हमको
डराया था, वो कपड़े आज हमारे
यहां बैंड बाजे वाले पहनते हैं।
एक जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ
उसे देखने के लिए बहुत भीड़ जमा हो गई।
बिरजु को देखने का मौका नहीं मिल रहा था।
उसने बहुत कोशिश की लेकिन देख नहीं पाया।
बिरजु दिमाग लगाकर जोर से बोला –
हट जाओ सब ये मेरा बाप है?
सब लोग पीछे हट गट गए तो उसने देखा..
सामने एक कुत्ता मरा पड़ा था।
टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते है ?
पप्पू- सर चोर होते है.!
टीचर- वह कैसे.?
पप्पू- क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराया धन पर होती है!!
पत्नी- गोलगप्पे खा रही थी… 20-25 खा लिए होंगे..
फिर उसने पति से पूछा- 10 और खा लूँ……?
पति बोला- खा ले नागिन, खाले…..! पत्नी ने गुस्से में प्लेट फेंक दिया
नागिन किसको बोला….?
पति- अरे मैंने कहा, ना-गिन, खा ले…!!
लड़का और लड़की एक रेस्टोरेंट में……..
वेटर- मैम, आप कुछ लेंगी……?
लड़की- भैया, एक सब्जी वाली रोटी लाना…..!
वेटर- क्या….?
लड़का- गांव से आई है….
पिज्जा मांग रही है…..!!
सास बहू को फटकारते हुए बोली……. तुम अपना मुंह बंद रखो…..! यह तुम्हारा मायका नहीं…… ससुराल है
यहां तुम्हारी नहीं, मेरी चलेगी…….!बहू प्यार से बोली……..
सासू मां, मायका तो यहां आपका भी नहीं है…….
आपकी भी ससुराल ही है…….
फिर भला आपकी क्यों चलेगी……!!
टीचर- पप्पू तुम कॉलेज किस लिए आते हो…..?
पप्पू- विद्या पाने के लिए…..!
टीचर- तो अब सो क्यों रहे हो…..?
पप्पू- क्योंकि आज विद्या नहीं आई है सर…..!
पत्नी- सुनिए जी, मुझे एक नई साड़ी दिला दीजिए ना प्लीज……!
पति- लेकिन तुम्हारी अलमारी तो साड़ियों से भरी पड़ी है, फिर नई क्यों….?
पत्नी- वह सभी साड़ियां तो मोहल्ले वालों ने देख ली है…..!
पति- हम साड़ी क्यों खरीदें, मोहल्ला ही बदल लेते हैं……!
(साभार)