भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 208 रन बनाए।

भारत ने हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन की पारी खेली। वह वनडे में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

शुभमन के अलावा रोहित शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 31, हार्दिक पांड्या ने 28 और वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। विराट कोहली आठ और ईशान किशन पांच रन बनाकर आउट हुए।

शुभमन गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी में दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन का आंकड़ा छुआ। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा, 264, श्रीलंका, 2014
वीरेंद्र सहवाग, 219, वेस्टइंडीज, 2011
ईशान किशन, 210, बांग्लादेश, 2022
रोहित शर्मा, 209, ऑस्ट्रेलिया, 2013
रोहित शर्मा, 208*, श्रीलंका, 2017
शुभमन गिल, 208*, न्यूजीलैंड, 2023
सचिन तेंदुलकर, 200*, दक्षिण अफ्रीका, 2010

गिल ने तोड़ा बाबर-कोहली का रिकॉर्ड

वनडे करियर में सबसे तेज 1000 रन बनाने की लिस्ट में शुभमन गिल तीसरे नंबर पर आ गए हैं। शुभमन गिल ने यह उपलब्धि 19 पारियों में हासिल कर ली है जबकि पहले स्थान पर पाकिस्तान के फखर जमान मौजूद है और दूसरे पर इमाम उल हक़ काबिज है।

शुभमन गिल ने यह बड़ा कीर्तिमान मॉडर्न डे क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम से पहले प्राप्त कर लिया है। विराट कोहली ने वनडे करियर में 1000 रन 24 पारियों में तो बाबर आजम ने 21 पारियों में पूरे किये थे।