भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) तीसरे वनडे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शतक जड़ इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Stadium) में रोहित और गिल ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 200 प्लस रनों की की साझेदारी की। हिटमैन के अलावा शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी शतकीय पारी खेली।

१- रोहित ने अपने वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज शतक (83 गेंद) लगाया। उन्होंने नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 82 बॉल में अपना सबसे तेज शतक लगाया था।

२- रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक पूरा किया। उन्होंने 85 बॉल में 101 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 6 छक्के और 9 चौके निकले। बता दें कि ये उनका 241वां वनडे हैं, जिसमें उन्होंने 48.91 की औसत से 9782 रन बना लिए हैं। 30 शतक अलावा उनके खाते में 48 अर्धशतक शामिल हैं।

३- 101 रनों के इस धमाकेदार शतकीय पारी के साथ ही रोहित वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले और 46 शतकों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।

४- कप्तान रोहित और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की और इस जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वालीओपनिंग जोड़ी बन गई है। इस ओपनिंग जोड़ी ने भारत के दो सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज रहे वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर के 14 साल पहले 201* रन की ओपनिंग साझेदारी को पार किया।

५- रोहित ने मैच में 6 छक्के लगाए। वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के (273) लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 351 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी पहले नंबर पर हैं।

६- बतौर कप्तान रोहित शर्मा के 138 अंतर्राष्ट्रीय छक्के हो गए हैं। उन्होंने एरॉन फिंच (138) ,एबी डिविलियर्स (137) और क्रिस गेल (135) को पीछे छोड़ दिया है।

७- सीमित ओवरों में सबसे ज्यादा बार विरोधियों का व्हाइटवॉश करने वाले भारतीय कप्तान
8 times – Rohit Sharma*
5 times – Virat Kohli
4 times – MS Dhoni

८- एकदिवसीय श्रृंखला/टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अधिक बार 10 या अधिक छक्के लगाना
8 times – Rohit Sharma*
3 times – Sourav Ganguly
2 times – Hardik Pandya
2 times – Virender Sehwag

९- रोहित शर्मा ODI/T20I दोनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड को व्हाइटवॉश करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
T20I in 2021
ODI in 2023*

१०- वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप रनरेट (न्यूनतम 500 रन)
6.63 – Rohit/Gill*
6.42 – Sehwag/Gambhir
6.16 – Sehwag/Sachin
5.84 – Sehwag/Ganguly