एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर की किसी भी वक्त डिलीवरी हो सकती है। पूरी फैमिली और पति सैफ अली खान इस बीच तमाम तैयारी करते भी दिखे। सैफ अली खान ने बड़ा बॉक्स भरकर नए टॉयज यानी खिलौने भी घर मंगवा लिए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला।

Image result for सैफ करीनाकरीना कपूर को दूसरी बार बेटा होता है या बेटी, ये जल्द ही साफ हो जाएगा। अभी उनका एक बेटा है तैमूर अली खान। बताया जा रहा है कि गुरुवार की करीना कपूर की डिलीवरी डेट है। इसी वजह से करीना की मां बबीता कपूर, बहन करिश्मा उनसे मिलने सुबह सुबह ही पहुंच गए।
बता दें करीना की मां ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं लेकिन बेटी से मिलने के लिए वह नर्स के सहारे से पहुंची। अब कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ कहीं जाते दिख रहे हैं।

करीना कपूर की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरलकरीना कपूर की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल
करीना कपूर की डिलीवरी से पहले ही सोशल मीडिया पर करीना कपूर की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीर करीना,सैफ और बेबी तैमूर की है। ये फोटो तैमूर के समय क्लिक की गई थीं।

सोशल मीडिया हुआ उत्सुकसोशल मीडिया हुआ उत्सुक
इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, सोशल मीडिया पर करीना कपूर के फैंस उनकी डिलीवरी को लेकर चिंता और उत्सुक दिखाई दिए। कुछ ने करीना कपूर की स्वास्थ्य की कामना की तो कुछ एक्साइटिड नजर आए।

न्यू बेबी के लिए घर आए न्यू खिलौनेन्यू बेबी के लिए घर आए न्यू खिलौने
करीना कपूर के दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही पापा सैफ अली खान ने नए खिलौने मंगवा लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बड़े सजे धजे बक्से में बच्चे के लिए खिलौने आए हैं।

तैमूर छाएतैमूर छाए
सोशल मीडिया पर तैमूर हैशटैग पर भी ढेर सारे पोस्ट देखने को मिले। सभी जगह तैमूर के भाई या बहन के वेलकम की खुशियां देखने को मिल रही हैं।