दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की लाइफस्टाइल किसी प्रिंसेस से कम नहीं है। वे बेहद रॉयल अंदाज में रहती हैं। मुकेश अंबानी से शादी के पहले नीता अंबानी एक स्कूल टीचर थीं। शादी के बाद भी उन्होंने कुछ समय तक स्कूल में पढ़ाने का काम किया। वह समाज सेवा के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। वे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की भी चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी भारत नाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं। इस साल समाज सेवा के कामों के लिए अमेरिका की फेमस लाइफस्टाइल मैगजीन ‘टाउन एंड कंट्री’ ने उन्हें टॉप 20 समाजसेवियों की लिस्ट में स्थान दिया। इस लिस्ट में स्थान पाने वाली वे भारत की अकेली महिला हैं। नीता अंबानी अक्सर अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके शौक बड़े महंगे हैं। जानते हैं इसके बारे में।
बेहद ग्लैमरस दिखती हैं नीता अंबानी

Image result for nita ambani55 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। अपनी बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी की शादी में उनके ग्लैमरस अवतार की चर्चा हर तरफ रही। पहले नीता अंबानी का वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज और डाइट कंट्रोल से उन्होंने अपने आपको स्लिम और फिट कर लिया। अंबानी परिवार की बहू होने के कारण पार्टीज और फंक्शन्स में सबकी नजर नीता अंबानी पर रहती है।

Image result for nita ambaniबेटे आकाश की शादी में पहनी थी 40 लाख की साड़ी
नीता अंबानी हर फंक्शन और पार्टी में बेहतरीन आउटफिट, जूलरी और हैंडबैग का इस्तेमाल करती है। वे काफी महंगी और यूनिक चीजें ही पसंद करती हैं। बेटे आकाश की शादी से जुड़े हर फंक्शन में उनके लुक और फैशन की खास चर्चा रही। फैशन लेडी वेबसाइट के मुताबिक, इस शादी में नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत 40 लाख रुपए थी। इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डिजाइनर शि,वलिंगम ने डिजाइन किया था।

Image result for nita ambaniक्या थी साड़ी की खासियत
बेटे के मैरिज फंक्शन में नीता अंबानी सने साड़ी पहनी थी, उसे विवाह पा,तु कहा जाता है। क्रीम और पिंक कलर की यह साड़ी भारत के विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा की एक पेंटिंग की रै,प्लिका पर डिजाइन की गई थी। इस साड़ी में सोने के तारों से कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज और पर्ल जैसे रत्नों का इस्तेमाल किया गय था। इस कां,जीवरम साड़ी को 36 महिला कारीगरों ने मिल कर तैयार किया था। इस साड़ी का वजन का 8 किलोग्राम था और इसे तैयार करने में एक साल से भी ज्यादा का समय लगा था।

Image result for nita ambaniदुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां
नीता अंबानी घड़ियों की काफी शौकीन हैं। वे दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां पहनती हैं। जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुसी, केल्विन केलिन और फोसिल ब्रांड की घड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इन ब्रांड्स की जिन घडियों की कीमत 2 लाख से शुरू होती है, उनका बेहतरीन कलेक्शन नीता अंबानी के पास मौजूद है।

Image result for nita ambaniमहंगी जूलरी की हैं शौकीन
जूलरी का शौक हर महिला को होता है। नीता अंबानी को भी महंगी जूलरी का काफी शौक है। नीता अंबानी गोल्ड की जूलरी पहनना खास तौर पर पसंद करती हैं। वे डायमंड की जूलरी भी पहनती हैं। नीता अंबानी के पास अंगूठियों का जो कलेक्शन है, उसमें सबसे कम कीमत की अंगूठी भी 5 से 7 लाख रुपए की है। वैसे, नीता अंबानी को वह डायमंड रिंग सबसे ज्यादा पसंद है, जो मुकेश अंबानी ने उन्हें प्रपोज करते वक्त पहनाई थी। इसकी कीमत तब 18,700 रुपए थी।

Image result for nita ambani3 लाख के कप में पीती हैं चाय
हर किसी की तरह नीता अंबानी के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। लेकिन नीता अंबानी जिस तरह चाय पीती हैं, उसके बारे में आम आदमी के लिए अंदाज तक लगा पाना आसान नहीं है। नीता अंबानी महंगी चाय के साथ ही सोने को बॉ,र्डर वाले कप में चाय पीती हैं। नीता अंबानी जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नो,रिटिक के कप में चाय पीती हैं। नोरेटिक क्रॉकरी 50 पीस के सेट की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है।

Image result for nita ambaniनीता अंबानी का पर्स
नीता अंबानी को लग्जीरयस हैंड बैग्स का काफी शौक है। उनके दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड के हैंड बैंग्स का कलेक्शन मौजूद है। नीता अंबानी को चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी के हैंड बैग्स बेहद पसंद हैं।