यूं तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देश भक्ति पर आधारित फिल्में बनती रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाने वाले सितारें भारत के नागरिक हैं ही नही।

बॉलीवुड मे ऐसे करीब 6 सितारें हैं जिनके पास भारत की नागरिकता नही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम हैं।

SHOCKING: 10 Bollywood Superstars who don't have Indian citizenship |  IWMBuzzअक्षय कुमार
भारत को लेकर फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार का प्यार किसी से छिपा नही है। वह अक्सर भारतीय सोल्जर के लिए मदद करते नजर आते हैं वही उन्होंने कई सारी देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में भी काम किया हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नही है। कई साल पहले अक्षय ने भारत छोड़ कनाडा की नागरिकता हासिल की है। ऐसे में हमारे भारतीय कानून के हिसाब से ना तो अक्षय एक भारतीय नागरिक हैं ना ही यहां उन्हें वोट देने का अधिकार है।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मस्तानी यानी कि दीपिका पादुकोण भले ही आज देश की एक जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं मगर वह भारतीय नागरिक नही हैं, खबरों की माने तो दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था इसलिए उनके पास उस देश की नागरिकता है। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि दीपिका भी अक्षय कुमार की तरह दोहरी नागरिकता रखती हैं जिसका मतलब वह डेनमार्क और भारत दोनो ही देश की नागरिक हैं।

आलिया भट्ट
बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन आपको बता दें कि आलिया के पास भारत देश की नागरिकता नही है। जी हां, दरअसल आलिया की माँ सोनी राजदान इंग्लैंड में जन्मी हैं जिस कारण ना सिर्फ वह बल्कि उनकी बेटी आलिया भट्ट भी वही की नागरिक कहलाती हैं। आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी है।

कैटरीना कैफ
ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक कटरीना कैफ भारतीय नागरिक नही हैं। तो आपको बता दें कि होंग कॉन्ग में जन्मी कटरीना एक ब्रिटिश नागरिक है और भारत देश में वह एम्प्लॉयमेंट वीजा पर रहती हैं।

इमरान खान
फिल्मी दुनिया से अचानक गायब होने वाले एक्टर इमरान खान जिन्होंने आमिर खान के भांजे के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली थी, वह भी भारतीय नागरिक नही हैं। यूएस की नागरिकता रखने वाले इमरान खान ने जब साल 2014 में खुद को भारतीय नागरिक बनाने की बात सरकार के सामने रखी थी तो सरकार ने उनके इस अपील को खारिज कर दिया था।

सनी लियोन
भारत देश में जन्म लेने के बाद भी एक्ट्रेस सनी लियोन के पास भारत की नागरिकता नही है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सनी कनाडा में अपने पति के साथ रहती थीं जिस कारण उनके पास कनाडा की ही नागरिकता हैं।

जैकलीन फर्नांडीज
श्रीलंकाई सुंदरी ने बॉलीवुड को अपना बना लिया है, लेकिन फिर भी उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता, जैकलीन बहुत हद तक श्रीलंकाई नागरिक हैं, हालांकि उनका जन्म बहरीन में हुआ था।

साभार