किसी भी फिल्म के हिट होने मे फिल्म अभिनेता के साथ-साथ उस फिल्म की अभिनेत्री का भी अहम किरदार होता है। बॉलीवुड मे कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लाखों दीवाने दुनियाभर ने मौजूद हैं जो इनकी हर फिल्म को देखना खूब पसंद करते हैं। इन अभिनेत्रियों ने अपने दमपर कई फिल्में हिट करवाई हैं। आइये आज हम आपको बॉलीवुड इतिहास की अब तक की 7 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे मे बताते हैं।

1- ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक है, और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं, और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाइम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया था।

2- दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भारत की जानी मानी अभिनेत्री हैं, दीपिका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में मे रिलीज हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी। इस फिल्म मे इनके साथ बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता शाहरुख खान लीड रोल मे थे। इनकी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई, यह फ़िल्म भारत और विदेश दोनों जगह वर्ष 2007 की सबसे बड़ी हिट रही। इस फिल्म के बाद से दीपिका ने अब तक कई बड़ी फिल्मों मे काम किया है, जो लोगों को खूब पसंद आई है। आज दीपिका का नाम बॉलीवुड की टॉप और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों मे लिया जा रहा है।

3- माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फिल्मों मे एक ऐसा मुकाम तय किया है, जिसे आज की अभिनेतियां अपने लिए आदर्श मानती है। 80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया था। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था, कि माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गई थी।

Hema Malini Birthday: तस्वीरों में देखें हेमा मालिनी का फिल्मी और राजनीतिक सफर - News Nation

4- हेमा मालिनी
हेमा मालिनी बालीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौन्दर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। लगभग चार दशक के कैरियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

sridevi death anniversary, a unique fan story 24 february

5- श्रीदेवी
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। इन्होने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के बल पर कई हिट फिल्में दी थीं। भले ही आज श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया हो। लेकिन उनके जैसी खूबसूरत, बेमिसाल अदाकारा को हमेशा फैंस याद रखेंगे।

6- सायरा बानो
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जो बेशक बॉक्स-ऑफिस के लिहाज से औसत हों पर जब बात दर्शकों के बीच पैठ जमाने की हो तो वह सबसे आगे होते हैं, ऐसी ही एक अदाकारा हैं सायरा बानो। अपने समय की सबसे ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सायरा बानो को लोग उनकी अदाकारी कम और उनकी ख़ूबसूरती के लिए ज्यादा पहचानते हैं।

Nutan Death Anniversary Interesting Facts Of Her Life

7- नूतन
बंदिनी फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ने वाली नूतन का जन्म 4 जून 1936 को मुंबई में हुआ था। इन्होने अपने करियर मे कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। भारतीय सिनेमा में 50 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में नूतन का नाम भी शुमार था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *