बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) के लुक लाइक्स (Look alike) अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा बटोरते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ इसलिए पॉपुलर हैं क्योंकि उनकी सूरत किसी ना किसी बॉलीवुड सितारे से मिलती-जुलती है। इंडस्ट्री में भी कई एक्ट्रेसेस को दूसरी एक्ट्रेसेस का हमशक्ल कहा जाता है। वैसे, बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हमशक्ल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान(pakistan) में भी हैं। तो चलिए आपको मिलवाते हैं पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पाकिस्तानी हमशक्लों से-

7- ऐश्वर्या राय

पाकिस्तान में हैं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हमशक्ल, तस्वीरें देखेंगे तो खा  जाएंगे धोखा। | these bollywood actresses have look alike in pakistanसोशल मीडिया पर कई खूबसूरत चेहरे मौजूद हैं जिनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की जाती है। ऐश्वर्या की इस हमशक्ल का नाम है आमना इमरान। आमना इमरान की सूरत हूबह ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है। आमना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती हैं जिनमें वो पूरी तरह से ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं। उनकी तस्वीरों को देख कोई भी गच्चा खा जाए। उनकी आंखें और होंठ ऐश्वर्या से इस हद तक मिलते हैं कि उनकी तस्वीरें देखकर कई बार फैंस ये धोखा खा जाते हैं कि वो ऐश्वर्या हैं या फिर कोई और।

6- सोनाक्षी सिन्हा

पाकिस्तान में हैं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हमशक्ल, तस्वीरें देखेंगे तो खा  जाएंगे धोखा। | these bollywood actresses have look alike in pakistan‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा 80 के दशक की एक्ट्रेस रीना रॉय से बेहद मिलता जुलता है। ये तो हर कोई जानता है। वैसे सोनाक्षी की एक हमशक्ल पाकिस्तानी में भी है। टीवी होस्ट और एक्ट्रेस जावेरिया अब्बासी को पाकिस्तान की सोनाक्षी सिन्हा कहा जाता है। दोनों की मुस्कान, नाक और जबड़ों की बनावट उनके लुक्स को एक दूसरे से मिलता जुलता बना देती है।

5- अनुष्का शर्मा
मिसेज कोहली यानि अनुष्का शर्मा के तो एक नहीं बल्कि दो-दो हमशक्लों का कनेक्शन पाकिस्तान से है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और शो होस्ट सनम बलोच की सूरत अनुष्का शर्मा से इस हद तक मिलती है कि दोनों को एक-दूसरे की बहन तक बता दिया जाता है। इसके अलावा पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन के चेहरे से भी अनुष्का शर्मा का चेहरा मेल खाता था। नाजिया हसन अब हमारे बीच मौजूद नहीं है।

4- दीपिका पादुकोण

Pakistani Actor Fahad Mustafa Face Look Like Deepika Padukone - Deepika  Padukone के हमशक्ल की तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, तस्वीर देख लोग बोले-  'दाढ़ी वाली दीपिका' | Patrika Newsबॉलीवुड की शांति दीपिका पादुकोण का हमशक्ल तो कोई पाकिस्तानी एक्ट्रेस या फीमेल मॉडल नहीं बल्कि मेल एक्टर के तौर पर मौजूद है। जी हां, बीते दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी, जिनमें उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की गई थी। सोशल मीडिया पर फहाद की तस्वीरों को देखकर कई फैंस ये कह रहे थे कि ऐसा लगता है जैसे दीपिका की तस्वीरों को दाढ़ी और मूंछ लगा दी गई हो।

3- करिश्मा कपूर
पाकिस्तानी सोशल मीडिया संसेशन और टिकटॉकर हीना खान करिश्मा कपूर की हमशक्ल होने के वजह से खूब धमाल मचा रही हैं। नीली आंखों वाली हीना का चेहरा हू-ब-हू करिश्मा से मिलता है। इस बात का फायदा हीना भी खूब उठाती हैं। वो खुद को करिश्मा की सबसे बड़ी फैन बताती हैं और अपने आप को करिश्मा की हमशक्ल के तौर पर ही प्रमोट भी करती हैं।

2- कृति सेनन
कृति सेनन की हमशक्ल भी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद है। पाकिस्तानी अभिनेत्री अरिज फातिमा जाफरी को क्रीति सेनन की हमशक्ल कहा जाता है। दोनों की मुस्कान और नाक बनावट उन्हें एक दूसरे से मिलता-जुलता दिखाती है।

1- कंगना रनौत
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सर्वात गिलानी को कंगना रनौत की हमशक्ल कहा जाता है। वैसे तो कंगना रनौत जैसा कोई दूसरा हो ऐसा मुश्किल ही लगता है। लेकिन सर्वात गिलानी का चेहरा काफी हद तक कंगना से मिलता-जुलता है