इंसान के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं।

कभी व्यक्ति का जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत होता है तो कभी व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसा बताया जाता है कि इंसान की जिंदगी सिक्के के दो पहलू होते हैं। हमेशा पलटता ही रहता है। चाहे आम आदमी की बात की जाए या फिर सेलिब्रिटी की, सभी के जीवन में अच्छा और बुरा वक्त आता-जाता रहता है। वक्त को कोई भी कंट्रोल नहीं कर सकता। समय के साथ-साथ जिंदगी की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने एक साधारण लड़की की तरह अपना घर बसाया था परंतु उनके जीवन ने अचानक ही करवट ले ली और किसी कारण से इन अभिनेत्रियों का अपने पति से रिश्ता टूट गया। पति से त’ला’क होने के बाद ये अभिनेत्रियों बिल्कुल अकेली हो गईं परंतु इन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी, मजबूत हौसले के साथ यह अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। आखिर वह अभिनेत्रियां कौन सी है? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Karisma Kapoor gears up for a new inningकरिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वर्तमान समय में भी सभी लोग इनको अच्छी तरह से जानते हैं। इन्होंने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में काम किया है। यह कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। इनका फिल्मी कैरियर बेहद शानदार रहा था। जब यह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थी तब उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से विवाह कर लिया। इस शादी से करिश्मा के 2 बच्चे हुए परंतु वर्ष 2016 में इन दोनों का त’ला’क हो गया और करिश्मा का अपने पति से रिश्ता टूट गया. भले ही करिश्मा अपने जीवन के इस मोड़ पर अकेली पड़ गई थीं परंतु उन्होंने हार नहीं मानी, सारा ध्यान अपने बच्चों पर लगाया। जब इनके बच्चे बड़े हो गए तो उन्होंने एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर रुख किया। आपको बता दें कि इसी वर्ष शुरुआत में उनकी वेब सीरीज “में’ट’ल’हु’ड” रिलीज हुई थी। करिश्मा कपूर अब तलाक के बाद हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रही हैं।

संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी अपने समय की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा थीं। एक समय पहले संगीता बिजलानी का नाम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान से जोड़ा गया था लेकिन बाद में संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर अजरुदीन से विवाह कर लिया। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और वर्ष 2010 में इन दोनों ने तलाक ले लिया। संगीता बिजलानी अब अकेली खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।

मनीषा कोइराला
फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थीं। इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि मनीषा कोइराला ने बिजनेसमैन सम्राट द’ह’ल से विवाह किया था परंतु इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। इन दोनों के रिश्तो में धीरे-धीरे दूरियां बनने लगी। रिश्ता खराब होने की वजह से सिर्फ 2 साल बाद ही इन दोनों ने त’ला’क ले लिया था। काफी लंबे समय से मनीषा कोइराला फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहीं परंतु बाद में उन्होंने वापसी की। बीते साल वह फिल्म “प्रस्थानम” में दिखाई दीं।

महिमा चौधरी
फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी को भला कौन नहीं जानता, इन्होंने शाहरुख खान की फिल्म “परदेस” से बॉलीवुड में ध’मा’के’दा’र एंट्री मारी थी। अगर हम वर्तमान समय की बात करें तो महिमा चौधरी अब फिल्म इंडस्ट्री से लगभग पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2006 में महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से विवाह किया था। विवाह के सिर्फ 7 वर्षों के बाद ही यह एक दूसरे से अलग हो गए। महिमा चौधरी का एक बेटा है, जिसकी यह अच्छी तरह से देखभाल कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा का विवाह अरबाज खान से हुआ था परंतु विवाह के कुछ सालों बाद ही इनके बीच में किसी बात को लेकर मतभेद होने लगा। आखिर में इन दोनों ने त’ला’क लेने का फैसला कर लिया। विवाह के लगभग 10 वर्षों के पश्चात यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज का बेटा है, जो अपनी मां के साथ ही रहता है। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने हिम्मत नहीं हारी। फिलहाल में मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अपने इस रिलेशनशिप की वजह से यह सुर्खियों में छाई रहती हैं।

(साभार)